News
पेप्टिक टाउन में घर बने मंदिर विषय पर आयोजित कार्यक्रम
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय विश्वनाथ सेवाकेंद्र द्वारा पेप्टिक टाउन स्थित बीके पाठशाला में घर बने मंदिर विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु स्मृति से की गई तत्पश्चात बीके रमा ने कहा कि हम सब अपने को अपने घर का मैनेजर समझ हर चीज को मैनेज करें और परमात्मा को अपना मालिक समझें कि करावनहार करा रहा है और हम करनहार बन कार्य कर रहे हैं तो कभी भी हमें भारीपन महसूस नहीं होगा और घर में चिड़चिड़ेपन का माहौल पैदा नहीं होगा तभी हम हल्के होकर प्रसन्न रह सकेंगे और सबको भी प्रसन्न रख पाएंगे।
बीके कल्पना ने कहा कि घर को मंदिर बनाने के लिए सबसे पहले स्वच्छता की आवश्यकता है क्योंकि मंदिर जितना स्वच्छ होगा उतनी ही सुंदर वहां मूर्ति स्थापित होंगी। मंदिर में तो एक या दो मूर्ति स्थापित होती हैं लेकिन आपके घर में कितनी चैतन्य मूर्तियां हैं इसलिए अपने घर को मंदिर समझ कर रहें तो ऑटोमेटिक मन की पवित्रता से घर में सुख शांति भी आएगी।
इस अवसर पर बीके कल्पना शिल्पा बहन द्वारा म्यूजिकल एक्सरसाइज के साथ-साथ अन्य ज्ञानवर्धक एक्टिविटी कराईं गईं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने घर को मंदिर बनाने का संकल्प लिया उसके लिए बहनों द्वारा सभी को संकल्प सूत्र के रूप में रक्षासूत्र बांधा गया ताकि सबको याद रहे कि मुझे यह कार्य मिला है मुझे करना है।
इस संगोष्ठी में पेप्टिक टाउन की सभी गणमान्य महिलाओं ने भाग लिया और सभी ने आपस में घर को मंदिर बनाने की वर्कशॉप की जिसमें बहुत अच्छे-अच्छे टिप्स एक दूसरे से सांझा किया
Chhatarpur
जिला जेल में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
छतरपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था, छतरपुर द्वारा जिला जेल में आध्यात्मिक एवं आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल में निरुद्ध बंदियों, जेल अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक ज्ञान भी साझा किया गया तथा सभी का मुंह मीठा कराया गया।
कार्यक्रम में बी.के. रमा बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के सांसारिक रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के बीच के पवित्र संबंध की अनुभूति कराने वाला दिव्य अवसर है। राखी का यह पवित्र धागा हमें बाहरी रिश्तों के साथ-साथ अपने भीतर की पवित्रता, शांति और श्रेष्ठ संस्कारों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि सच्ची रक्षा केवल शरीर की नहीं, बल्कि मन और बुद्धि की भी होती है। जब हमारे विचार पवित्र होते हैं, भावनाएं श्रेष्ठ होती हैं और कर्मों में शुद्धता आती है, तभी जीवन में वास्तविक सुख और शांति का अनुभव होता है। रक्षाबंधन का यह रक्षा सूत्र हमें संकल्प दिलाता है कि हम अपने जीवन को व्यसनों, नकारात्मक विचारों और बुराइयों से दूर रखते हुए श्रेष्ठ कर्मों की ओर बढ़ें।
बी.के. रमा बहन ने कहा कि परमात्मा का साथ जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। राखी का यह पवित्र सूत्र हमें निरंतर यह स्मृति दिलाता है कि परमात्मा सदैव हमारे साथ हैं। जब मनुष्य परमात्मा को अपना सच्चा सहारा और रक्षक मानकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प लेता है, तो उसके विचारों में शुद्धता, व्यवहार में मधुरता और कर्मों में श्रेष्ठता आने लगती है। यही रक्षाबंधन का वास्तविक आध्यात्मिक संदेश है।
इस अवसर पर जिला जेलर योगेंद्र परमार ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह आध्यात्मिक स्वरूप मन को सुख, शांति और आत्मीयता का अनुभव कराता है। आध्यात्मिक बंधन में बंधना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने जेल परिसर में इस प्रकार के सकारात्मक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से बी.के. जोती बहन, बी.के. लक्ष्मण अग्रवाल, बी.के. ओमप्रकाश अग्रवाल, बी.के. अविदा एवं बी.के. प्रभा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला जेल में उपस्थित सभी बंदियों को राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। जेल में तैनात पुलिसकर्मियों एवं जेलर को भी राखी बांधकर प्रसाद वितरित किया गया। रक्षाबंधन के गीतों से जेल परिसर का वातावरण भावपूर्ण और आनंदमय हो गया।
राखी बंधवाते समय अनेक बंदियों को अपनी बहनों और परिवारजनों की याद आई। सभी ने प्रसन्नता के साथ राखी बंधवाई और ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने जेल परिसर में प्रेम, भाईचारे, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना का सुंदर संदेश दिया।
Chhatarpur
अपनी कथनी और करनी को एक बनाकर ही ईश्वर को प्रसन्न किया जा सकता है – ब्रह्मा कुमारीज
भगवान को केवल श्लोक चौपाई और चालीसा सुनाने से प्रसन्न नहीं किया जा सकता बल्कि उनको प्रसन्न करने के लिए अपनी कथनी और करनी को एक बनाना होगा। हम जो हैं जैसे हैं वैसे हम भगवान के सामने जाएं और जो हमारे अंदर है वही हम भगवान को सुनाएं। बनावटीपन भगवान को बिल्कुल पसंद नहीं है इसीलिए ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए बाहर की खूबसूरती के पहले अंदर की खूबसूरती की आवश्यकता है।
उक्त विचार बाईपास रोड स्थित बगराजन मंदिर में गहोई समाज की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सद्भावना और एकता की भावना जागृत करने है हेतु आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी कल्पना बहन ने व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम में गहोई समाज की सभी महिलाओं ने ब्रह्माकुमारी बहनों को आमंत्रित किया और इस अवसर पर बहनों ने 22 से 25 अगस्त तक होने वाले रक्तदान अभियान के विषय में भी सभी को बताया और रक्तदान के प्रति प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में गहोई समाज महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बिलैया, उपाध्यक्ष रश्मि रूसिया, कोषाध्यक्ष कल्पना रावत, सचिन प्रिया रावत सहित सभी गहोई समाज की महिलाएं सम्मिलित रही।
Chhatarpur
बक्सवाहा के ग्राम बीरमपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा बक्सवाहा के ग्राम बीरमपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम
नशे से व्यक्ति का जीवन, परिवार और समाज तीनों प्रभावित होते हैं – बीके रमा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बक्सवाहा के ग्राम बीरमपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम वासियों के लिए एक प्रेरणादाई कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस अवसर पर छतरपुर विश्वनाथ सेवा केंद्र प्रभारी बीके रमा ने कहा कि “नशा केवल शरीर ही नहीं, आत्मा को भी कमजोर करता है। इससे व्यक्ति का जीवन, परिवार और समाज तीनों प्रभावित होते हैं।” उन्होंने सभी को नशा मुक्त जीवन की प्रतिज्ञा कराई और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
बीके पूनम ने राजयोग ध्यान के माध्यम से मन को शांत व सशक्त बनाने के तरीके बताए। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा ली।
इस अभियान के माध्यम से संस्था का उद्देश्य है कि भारत को नशा मुक्त बनाकर एक स्वस्थ, सुखी और नैतिक समाज की स्थापना की जा सके।
-
Chhatarpur3 years agoमेरी संस्कृति मेरी पहचान – ब्रह्माकुमारीज़
-
Chhatarpur2 years agoChhatarpur Lyness Club Program
-
Chhatarpur3 years agoछतरपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक को बीके रमा दीदी ने मुलाकात कर बधाई दी।
-
Chhatarpur2 years agoब्रह्माकुमारीज़ की ओर से ग्राम धरा में नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
-
Chhatarpur2 years agoछतरपुर विश्वनाथ कॉलोनी द्वारा ग्राम निवारी ग्राम खोप में किया गया विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन
-
Chhatarpur2 years agoपेप्टिक टाउन में स्थित जेपी सिनेमा के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस
-
Chhatarpur2 years agoविश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ओरछा पुलिस थाना में आयोजित कार्यक्रम
-
Chhatarpur2 years agoभारत सरकार के नवनिर्वाचित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के प्रथम नगर आगमन











