News
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छतरपुर बस स्टैंड पर प्रदर्शनी एवं रैली
छतरपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारी एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत छतरपुर बस स्टैंड पर नशा मुक्त भारत एवं डब्ल्यूएचओ के 2023 थीम के अनुसार “हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू कि नहीं” इसका उद्देश्य है किसानों को फसल उगाने के लिए जागरूक करें ना की तंबाकू जैसे विषैले पदार्थ, इस दिन का विशेष उद्देश्य तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना ।
ब्रह्माकुमारी छतरपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शहर के बस स्टैंड पर नशा मुक्त रहने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन जिला बस यूनियन सह सचिव मोहम्मद मकबूल एवं विश्वनाथ सेवा केंद्र प्रभारी बीके रमा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीके सुमन ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान के उद्देश्य समझाते हुए बताया कि “नशा पल भर का मजा, जिंदगी भर सजा” और बताया कि आज तंबाकू के उपयोग से 3 लाख 20 हजार लोग प्रतिदिन इसका उपयोग करने से मौत का शिकार हो रहे हैं। आज विश्व में गरीबी का कारण व्यसन ही है जो घर परिवार एवं समाज को बर्बाद कर रहे हैं तंबाकू के उपयोग से हमारे फेफड़े, स्वाद एवं सुगंध लेने की शक्ति क्षीण हो जाती है जिसमें फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, सांस की बीमारी और अन्य कई बीमारियां शामिल है आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले गुटखा, तंबाकू, सुपारी, जर्दा, बीड़ी, सिगरेट और हुक्का शामिल है ।
अपने जीवन को इन सभी होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने के लिए अपना परिवार, अपना शरीर और अपना स्वास्थ्य बचाने के लिए तंबाकू का त्याग कर अपने जीवन को श्रेष्ठ और ऊंचा बनाएं।
बीके रेखा बहन ने बताया कि तंबाकू एक ऐसी चीज है जिसकी इंसान को लत लगते देर नहीं लगती, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों की एक बड़ी वजह तंबाकू होती है इसके अलावा भी ऐसी तमाम जानलेवा बीमारियां तंबाकू के कारण होती है एवं बताया कि राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से किसी भी प्रकार के नशे से मुक्ति संभव है तंबाकू का सेवन बंद करें, क्योंकि जीवन कीमती है और तंबाकू इसे निगल जाएगी।
इसके पश्चात छतरपुर बस स्टैंड पर नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें पोस्टर-तख्तियां और नारे लगाकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। बस स्टैंड पर उपस्थित सभी यात्रीगण एवं कंडक्टर, बस ड्राइवर, ऑटो, रिक्शा चालक सभी ने इस प्रदर्शनी का बढ़-चढ़कर लाभ लिया और कुछ लोगों ने नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा भी ली।
Chhatarpur
अपनी कथनी और करनी को एक बनाकर ही ईश्वर को प्रसन्न किया जा सकता है – ब्रह्मा कुमारीज
भगवान को केवल श्लोक चौपाई और चालीसा सुनाने से प्रसन्न नहीं किया जा सकता बल्कि उनको प्रसन्न करने के लिए अपनी कथनी और करनी को एक बनाना होगा। हम जो हैं जैसे हैं वैसे हम भगवान के सामने जाएं और जो हमारे अंदर है वही हम भगवान को सुनाएं। बनावटीपन भगवान को बिल्कुल पसंद नहीं है इसीलिए ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए बाहर की खूबसूरती के पहले अंदर की खूबसूरती की आवश्यकता है।
उक्त विचार बाईपास रोड स्थित बगराजन मंदिर में गहोई समाज की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सद्भावना और एकता की भावना जागृत करने है हेतु आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी कल्पना बहन ने व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम में गहोई समाज की सभी महिलाओं ने ब्रह्माकुमारी बहनों को आमंत्रित किया और इस अवसर पर बहनों ने 22 से 25 अगस्त तक होने वाले रक्तदान अभियान के विषय में भी सभी को बताया और रक्तदान के प्रति प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में गहोई समाज महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बिलैया, उपाध्यक्ष रश्मि रूसिया, कोषाध्यक्ष कल्पना रावत, सचिन प्रिया रावत सहित सभी गहोई समाज की महिलाएं सम्मिलित रही।
Chhatarpur
बक्सवाहा के ग्राम बीरमपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा बक्सवाहा के ग्राम बीरमपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम
नशे से व्यक्ति का जीवन, परिवार और समाज तीनों प्रभावित होते हैं – बीके रमा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बक्सवाहा के ग्राम बीरमपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम वासियों के लिए एक प्रेरणादाई कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस अवसर पर छतरपुर विश्वनाथ सेवा केंद्र प्रभारी बीके रमा ने कहा कि “नशा केवल शरीर ही नहीं, आत्मा को भी कमजोर करता है। इससे व्यक्ति का जीवन, परिवार और समाज तीनों प्रभावित होते हैं।” उन्होंने सभी को नशा मुक्त जीवन की प्रतिज्ञा कराई और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
बीके पूनम ने राजयोग ध्यान के माध्यम से मन को शांत व सशक्त बनाने के तरीके बताए। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा ली।
इस अभियान के माध्यम से संस्था का उद्देश्य है कि भारत को नशा मुक्त बनाकर एक स्वस्थ, सुखी और नैतिक समाज की स्थापना की जा सके।
Chhatarpur
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में निर्वाणा फाउंडेशन में कार्यक्रम
आत्मिक प्रेम एवं सद्भावना हेतु ब्रह्माकुमारी द्वारा निर्वाणा फाउंडेशन में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम
ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिव्यांगों के साथ
दिव्यता से मनाया रक्षाबंधन
छतरपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय विश्वनाथ सेवाकेंद्र द्वारा दिव्यांग एवं मानसिक विक्षिप्त बच्चों के लिए रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में निर्वाणा फाउंडेशन में कार्यक्रम आयोजित किया।
उक्त कार्यक्रम में बीके कल्पना ने बच्चों को ज्ञानवर्धक कहानी सुनाकर मूल्यों को धारण करने की शिक्षा प्रदान की और कहा कि मनुष्य मनुष्य को गिरा सकता है लेकिन जो भगवान की गोद में बैठ गया वह उन्नति के शिखर पर ही पहुंचता है और ध्रुव तारे की तरह अपनी चमक बिखेरता रहता है।
इस अवसर पर बीके सुमन, कुमारी शिवांशी ने बच्चों को उमंग उत्साह में लाने के लिए डांस एक्टिविटी में सभी को सहभागी बनाया जिससे सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।
कार्यक्रम के पश्चात निरवाना फाउंडेशन के संचालक संजय सिंह, अपराजिता सिंह एवं सभी बच्चों को ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधकर सभी का मुख मीठा कराया।
-
Chhatarpur2 years agoमेरी संस्कृति मेरी पहचान – ब्रह्माकुमारीज़
-
News3 years agoदिव्यांगों को सहानुभूति नहीं अवसरों की आवश्यकता है I
-
Chhatarpur3 years agoविश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज किशोर सागर द्वारा आयोजित कार्यक्रम
-
News3 years agoदिव्यांग हंसी के पात्र नहीं है बल्कि हमारे सहयोग के अधिकारी हैं
-
Chhatarpur2 years agoChhatarpur Lyness Club Program
-
Chhatarpur2 years agoछतरपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक को बीके रमा दीदी ने मुलाकात कर बधाई दी।
-
Chhatarpur3 years agoयुवा पीढ़ी को नई दिशा दिखाने के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम
-
Chhatarpur2 years agoब्रह्माकुमारीज़ की ओर से ग्राम धरा में नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी का आयोजन















